घेरा बनाकर सपा ने लगाई किसानों की चौपाल

सपाईयों ने किसानों के साथ चौपाल लगाकर बातचीत करते हुए दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन का आहवान किया।;

Update: 2020-12-25 11:31 GMT

मुजफ्फरनगर। सपाईयों ने किसानों के साथ चौपाल लगाकर बातचीत करते हुए नये कृषि कानूनों से उन्हे होने वाले नुकासानों की जानकारी देते दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन का आहवान किया।


शुक्रवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान आंदोलन को समर्थन व मोदी सरकार के किसान विरोधी कानूनों के प्रति किसानों व जनता को जागरूक करने के अभियान किसान घेरा-किसान चैपाल के अंतर्गत सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव अरशद मलिक, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम, सपा युवजन सभा नगर अध्यक्ष पवन पाल, सपा नेता डॉ हनीफ अंसारी, सपा जिला सचिव शहजाद चीकू, युवा सपा नेता नदीम राणा मुखिया, सपा नेता साबिर हसन प्रधान, सपा छात्र नेता साकिब अंसारी, सपा नेता हनीफ इदरीसी, युवा नेता राव सलीम, अहसान अंसारी के नेतृत्व में ग्राम सरवट के नसीरपुर रोड पर बीएस पब्लिक स्कूल के निकट व ग्राम शाहबुद्दीनपुर में डा. हनीफ अंसारी के मदरसे तथा ग्राम न्याजुपुरा में सोनू ठेकेदार के निवास के पास किसान चैपाल आयोजित कर किसानों नोजवानों को किसान विरोधी कानून व जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जागरूक किया।

Tags:    

Similar News