बुध का मकर में वक्री गोचर, जानें किसे रहना है सावधान...

व्यापार, वाणी व बुद्धि के कारक बुध ग्रह 30 जनवरी को वक्री हो चुके हैं और अब 4 फरवरी को वे शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं;

Update: 2021-02-06 11:47 GMT

मुज़फ्फरनगर। व्यापार, वाणी व बुद्धि के कारक बुध ग्रह 30 जनवरी को वक्री हो चुके हैं और अब 4 फरवरी को वे शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं, जो कि 21 फरवरी तक रहेंगे। बुध का यह परिवर्तन किसके जीवन में खुशियां लायेगा और किसके जीवन में परेशानियां खड़ी करेगा, इसकी जानकारी पाने के लिए पढ़े राशिफल। यह राशिफल चन्द्र राशि के अनुसार है। जिन्हे अपनी जन्म राशि का ज्ञान नहीं हैं, वे इस राशिफल को अपनी नाम राशि के अनुसार देख सकते हैं।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ):- बुध का गोचर दशम में होगा। यह अवधि शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता दिलायेगी। नौकरी में प्रमोशन व ट्रांसफर भी हो सकता है। बाॅस के साथ मतभेद है, तो संबंध अचानक सही हो जायेंगे। संतोष रहेगा। कैरियर में उन्नति मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। पिता की सेहत में परेशानी आ सकती है। भगवान गणेश की आराधना करें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो:- नवम में गोचर होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। उतार-चढ़ाव भी आयेंगे। अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें। पिता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। शुगर के रोगी सतर्क रहें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। उच्च शिक्षा में कामयाबी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। लेखन में रूचि बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। भगवान गणेश के मंदिर में जाकर आराधना करें। हरी सब्जियों का दान बुधवार को करें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा):- अष्टम में गोचर होगा। स्वास्थ्य कमजोर होगा। समाज में प्रभुत्व घटेगा। वैवाहिक जीवन में भी बाधा उत्पन्न होगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आयेगी। पिता को धन हानि हो सकती है। अपयश का सामना करना पड़ सकता है। लाॅटरी के माध्यम से लाभ मिल सकता है। गाय माता की सेवा करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):- सप्तम में गोचर होगा। कुछ अच्छा कुछ बुरा होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। सेहत में परेशानी आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो सकता है। छोटे भाई बहनों को लाभ मिलेगा। घर का माहौल खराब हो सकता है। मां की सेहत में लाभ। व्यय पर नियंत्रण रखें। किन्नरों को दान दें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):- षष्ठम में गोचर होगा। थोड़ी परेशानी होगी। लाभ घटेगा। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। ऋण से मुक्ति की संभावना। अदालती कार्रवाई में परेशानी होगी। कुटुम्ब के मध्य मतभेद की संभावना है। सेहत में कमी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। गणेश जी की आराधना करें।

कन्या (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):- पंचम में गोचर होगा। कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा। नई चीजें सीखने को मिलेंगी। आकस्मिक लाभ के अवसर बनेंगे। कम्प्यूटर क्षेत्र में नया सीखने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता को बड़ी उपलब्धि मिलेगी। अविवाहित है तो शादी का प्रस्ताव आयेगा। प्रेम विवाह की संभावना है। राज को किसी के साथ शेयर न करें। गोपनीय चीजों को गोपनीय ही रखें। मांसाहार न करें। गणेश जी की आराधना करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):- चतुर्थ में गोचर होगा। बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अशांति रहेगी। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट। धन को लेकर चिंता रहेगी। परिश्रम बढ़ेगा। विवाद से बचकर रहें। नए घर का निर्माण न कराएं। सीनियर्स बेवजह की परेशानियों में फंसा सकते हैं। जीवनसाथी की राय बेहद लाभदायी होगी। गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):- गोचर तृतीय भाव में होगा। कुछ मामलों में अच्छा रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। संवाद शैली में सुधार होगा। भाग्य का सुधार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। पुरूषार्थ तरक्की दिलाएगा। यात्रा पर बेहद सावधान रहें। प्रेम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए वक़्त अच्छा है। गाय की सेवा करें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे):- द्वितीय में गोचर होगा। व्यापारियों के लिए उत्तम है। पार्टनरशिप में परेशानी है। भाषा में मिठास लाएं। दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे, लेकिन कड़वी बोली न बोलें। मनोबल अच्छा रहेगा, तो काम बनेंगे। धन आगमन और संचित भी होगा। मां की सेहत का ध्यान रखें। पैतृक सम्पत्ति की दिक्कत खत्म होगी। हरा वस्त्र दान करें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा):- लगन में गोचर होगा। बहुत सतर्क और सावधान रहें। स्वास्थ्य में भी कमी होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यक्तित्व में सुधार करने का अच्छा समय है। छोटे भाई बहनों को लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ स्थिति को सही करने का समय है। पार्टनरशिप में सावधान रहें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):- 12वें भाव में गोचर होगा। परेशानी में वृद्धि होगी। शिक्षा में बाधा। ऋण लेने की नौबत आ सकती है। विदेश यात्रा में अड़चन। काम बनते हुए बिगड़ जायेगा। विवाद से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी आवश्यक है। गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।

मीन (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चाच, ची):- एकादश भाव में गोचर होगा। समय सही रहेगा। लम्बे समय से रूका पैसा आयेगा। घर का माहौल ठीक रहें, इसका ध्यान रखें। सेहत में सुधार होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीति में जबरदस्त सफलता। प्रेम संबंध में सफलता। विद्यार्थियों को लाभ होगा। संवाद शैली प्रभावशाली होगी। व्यक्तित्व सबको पसंद आयेगा। विवाह से संबंधित चर्चा होगी। धन लाभ होगा।

जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने, हस्तरेखा व जन्म कुण्डली का विश्लेषण कराने के लिए संपर्क करें।

ज्योतिषविद् व शाबर मंत्र साधक

प्रवीण महाराज

मो. 8630929509

Tags:    

Similar News