बदमाश एक व्यक्ति को मारकर हुआ फरार

बदमाश एक व्यक्ति को मारकर हुआ फरार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पनियारा निवासी 60 वर्षीय लालजी यादव किसी काम से शुक्रवार शाम चंदवक इलाके के मूर्खा गांव गए थे। कल रात करीब साढ़े 10 बजे गांव वापस लौटते समय बाइक का पेट्रोल खत्म होने के बाद वह उसे किसी के यहां खड़ी करने के बाद पैदल ही घर आ रहे थे। गांव की पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में यादव को वाराणसी अस्पताल भेजा गया है।

इस बीच केराकत के कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है। लालजी का कई लोगों से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top