SP ने बालक को भेंट किया फूलों का गुलदस्ता

SP ने बालक को भेंट किया फूलों का गुलदस्ता

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह आज एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्राथमिक स्कूल में पहुंचे। एसपी ने इस दौरान बच्चों को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय व एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह आज नजीबाबाद क्षेत्र के गांव पदारथपुर के प्राथमिक स्कूल में पहुंचे। उन्होंने यहां मृतक, विवाहिता एवं पुनर्विवाहित खातेदारों के निर्विवाद उत्तराधिकार के निर्धारण हेतु खतौनी सत्यापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त करने से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने स्कूली बच्चे को उसकी प्रतिभा से प्रभावित होकर फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया।



epmty
epmty
Top