कविता की मौत का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कविता की मौत का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के फतेहपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियाें में हुई कविता नामक महिला की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस चनप्पा ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि फतेहपुर इलाके भैसराऊ गांव में 18 जुलाई को दिनेश की पत्नी कविता का शव गांव के निकट जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश में पाया कि कविता ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि अवैध संबंधों के चलते दीपक, सोनम और अभिषेक ने उसकी हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। जिससे यह खुदकुशी का मामला लगे।

उन्होंने बताया कि मृतका के भाई प्रवीन कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना फतेहपुर में रिर्पोट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।


वार्ता

epmty
epmty
Top