इंसान बना हैवान-8 साल की बच्ची से दुष्कर्म

इंसान बना हैवान-8 साल की बच्ची से दुष्कर्म

मोतिहारी। इंसान की हैवान बनने की खबर बिहार के मोतिहारी की है। जहां पर 8 साल की बच्ची को घर से उठाकर खेत में ले जाकर उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। इस खबर को जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। बिहार के मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के ही रहने वाले एक पड़ोसी ने घर में सो रही 8 साल की बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब बच्ची दर्द के मारी रोती बिलखती घर पहुंची तो उसकी मां ने उसकी सारी बातें पूछी। जिसके बाद लोगों ने आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। संपूर्ण जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।




epmty
epmty
Top