दहेज न मिलने पर न दिया खाना और लटका दिया उल्टा- जांच में जुटी पुलिस

दहेज न मिलने पर न दिया खाना और लटका दिया उल्टा- जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। दहेज मामले अक्सर आये दिन सामने आते रहते हैं। आज भी एक मामला ऐसा सामने आया है। पीड़िता की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। बताया जा रहा है कि मांग करने पर और दहेज न मिलने पर वह पीड़िता को खाना नहीं देता और उल्टा भी लटका देते थे। यही नहीं बल्कि उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी है, इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।




मिली जानकारी के अनुसार जगतपुरी के कृष्णा नगर पार्क क्षेत्र में 30 वर्षीय पीड़िता रहती है। नवंबर 2020 में पीड़िता का विवाह पांडव नगर में रहने वाले लड़के के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के दो दिन पश्चात पति, ससुर, सास, ननदोई और ननद दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। बताया जा रहा है कि विवाह में तय किये गये दहाज से ज्यादा दिया गया था। दहेज की मांग ने पूरी होने पर पीड़िता को खाना देना बंद कर देते थे। इतना ही नहीं बल्कि उसका पति उसे उल्टा लटका देता था और गाड़ी में बाहर लाकर रास्ते में उसे फेंकने की धमकी देते थे। मांगा हुआ दहेज न मिलने पर ससुराल वालो ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता अपने मायके आ गई। पीड़िता ने काफी कुछ सहन करने के बाद पुलिस से शिकायत की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

epmty
epmty
Top