दुष्कर्म का फरार पांच हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का फरार पांच हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस की आंखों में धूल झोककर एक साल से भी अधिक समय से नाम पते बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया। दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक कासगंज मनोज कुमार सोनकर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जनपद में वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दो जनवरी को कोतवाली कासगंज पर पंजीकृत अभियोग में पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी शशि कपूर पुत्र राम सिंह नि0 ग्राम मुरादनगर थाना अमांपुर जनपद कासगंज को जिला न्यायालय कासगंज के पास जिला अस्पताल कासगंज को जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास से पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। उक्त इनामिया अपराधी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण कुल 01 वर्ष 04 माह से फरार चल रहा था तथा अपनी लोकेशन बदल-बदल कर स्वयं को गिरफ्तारी से बचाये हुये था।

अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी कराकर धारा 82-83 दंप्रसं की कार्यवाही की जा चुकी थी। इसके बाद वांछित अपराधी शशि कपूर की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा बीते वर्ष की 23 अक्टूबर को उसके ऊपर 5,000 रूपये का नगद पुरूस्कार घोषित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली कासगंज पुलिस टीम द्वारा इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेम निवास शर्मा, प्रभारी चैकी आवास विकास कोतवाली कासगंज सब इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा, कांस्टेबिल किशनपाल, सतीश चंद्र व अतुल कुमार शामिल रहे।




epmty
epmty
Top