फिल्म अभिनेता शाहिद गैंगस्टर सलीम लंगड़ा के साथ गिरफ्तार

फिल्म अभिनेता शाहिद गैंगस्टर सलीम लंगड़ा के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी की जामिया नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए भोजपुरी फिल्म अभिनेता को उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मौहम्मद शाहिद उर्फ शाहिद स्टार उर्फ राज सिंघानिया उर्फ ललन तथा मेरठ जनपद के गांव सठला निवासी 27 वर्षीय फहीम बदमाश उर्फ फहीम लंगड़ा के रूप में हुई है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता शाहिद बीती 14 अप्रैल को ही नकली नोटों का धंधा करने के आरोप में जेल से छूटकर बाहर आया था।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि बीती 18 अप्रैल को जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में पहलवान चैक के पास झगड़ा होने और उसमें गोली चलने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कोई घायल या शिकायतकर्ता नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि सफेद रंग की एक बुलेट बाइक पर तीन युवक बैठे थे। उनके पीछे पांच छह लड़के भाग रहे थे। दोनों ही पक्ष हवाई फायरिंग करते हुए जा रहे थे। इस बीच घटना से संबंधित एक और वीडियो जामिया में वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक कुछ लड़कों को धमकी देता हुआ गोली मारने की बात कह रहा है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर फहीम लंगड़ा है और वह मेरठ जनपद के सठला गांव का रहने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की एक टीम को गांव सठला भेजा गया। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने आरोपी फहीम लंगड़ा को सठला गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फहीम को दिल्ली लाकर अदालत से 3 दिन की रिमांड ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भोजपुरी अभिनेता व एक अन्य युवक का नाम बताया। पुलिस ने आरोपी अभिनेता शाहिद स्टार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि झगड़े के दौरान उन्होंने गोली चलाई थी। शाहिद स्टार कई भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा यूट्यूब पर अपने गाने भी बनाता है।




epmty
epmty
Top