Live ~ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर प्रेसवार्ता करते हुए

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर प्रेसवार्ता करते हुए


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा विकास एवं सुशासन के 30 माह' की इस यात्रा के आप सभी सह यात्रियों को आभार! आप सभी के सहयोग के अभाव में यह संभव नहीं था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं, जिनके मार्गदर्शन में ढाई साल पूरा हुआ। अमितशाह का भी आभारी हूँ, संगठन के मुखिया और गृह मंत्री के रूप में उनका सहयोग मिला।


दो साल में जो भी किया वो टीम वर्क का नतीजा है।14 साल के वनवास के बाद उत्तर प्रदेश में सरकार बनी। ढाई साल पहले जो चुनौतियां थीं, उन्हें हमने अवसर में बदला। ढाई वर्ष के कार्यकाल में शासन की विश्वसनीयता बढ़ी है।


हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड और बीमा योजना का फायदा दिया गया। MSP का फायदा किसानों को मिला। रिकॉर्ड मात्रा में खाद्यान्न हुआ है, सिंचाई की लंबित परियोजनाओं को पूरा कराया गया।




स्कूलों में 50 लाख नए बच्चों का पंजीकरण हुआ। 193 नए इंटर कालेज, 51 नए डिग्री कालेज और 2 नए विश्वविद्यालय बनाने की कार्यवाही शुरू हुई है।

कानून व्यवस्था को बेहतर करने में सफलता मिली।

ढाई साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। दुर्दान्त अपराधी प्रदेश छोड़कर चले गए। हत्या में 15 फीसदी, बलवा में 38 फीसदी, डकैती में 54 फीसदी की कमी आई है।


उत्तर प्रदेश सर्वाधिक चिकित्सा शिक्षण संस्थान स्थापित कर उन्हें संचालित करने में पूरे देश में अग्रणी है।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं आम आदमी बीमा योजना में उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।

सौभाग्य योजना एवं अन्य योजनाओं में 1 करोड़ 9 लाख विद्युत् कनेक्शन देकर पूरे देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।



epmty
epmty
Top