ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नैनीताल। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में दो लोगों की रेलगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

घटना शुक्रवार रात व शनिवार के बीच की है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा निवासी दो युवक शांति विहार कालोनी के पास देहरादून-काठगोदाम ट्रेन की चपेट में आ गये। ट्रेन की टक्कर लगने से दोनों काफी दूर तक छिटक गये। दोनों की पहचान अल्मोड़ा निवासी लोकेश लोहनी व मनीष के रूप में हुई।

अभी यह नहीं पता चल सका कि घटना कैसे घटी। दोनों अल्मोड़ा के निवासी हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिये। दोनों आपस में दोस्त बताये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top