शर्मनाक-अनाथ आश्रम में किशोरी से दुष्कर्म-गर्भवती होने पर खुला मामला

शर्मनाक-अनाथ आश्रम में किशोरी से दुष्कर्म-गर्भवती होने पर खुला मामला

देहरादून। अनाथ आश्रम में रह रही किशोरी दुष्कर्म का शिकार बन गई। इस मामले का उस समय पता चला जब बीमार होने पर की गई जांच में दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अदालत के सम्मुख किशोरी के बयान कराए गए हैं। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

राजधानी के एक अनाथ आश्रम में 50 किशोर एवं किशोरिया रहते हैं। अनाथ आश्रम में रह रही एक किशोरी की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। अनाथ आश्रम की वार्डन को जब किशोरी के बीमार होने की जानकारी मिली तो उसने किशोरी के पास पहुंचकर उसके शरीर के हाव-भाव देखें, जिसके चलते उत्पन्न हुई आशंका की वजह से किशोरी की प्रेगनेंसी टेस्ट किट पर जांच की गई जिसमें पता चला कि वह गर्भवती है। यह मामला सामने आने के बाद जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने एक किशोर का नाम बताया और कहा कि किशोर के साथ उसका पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दे दी। रविवार की देर शाम आश्रम के प्रधान की ओर से किशोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया है कि आश्रम के प्रधान की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जिसमें पता चला है कि किशोरी तकरीबन 5 माह की गर्भवती है। पुलिस के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिसमें किशोरी की ओर से किशोर का नाम बताया गया है। मंगलवार को किशोरी के पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट ही बयान दर्ज कराए गए हैं। अब किशोर के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की तैयारी चल रही है।देहरादून। अनाथ आश्रम में रह रही किशोरी दुष्कर्म का शिकार बन गई। इस मामले का उस समय पता चला जब बीमार होने पर की गई जांच में दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अदालत के सम्मुख किशोरी के बयान कराए गए हैं। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।





epmty
epmty
Top