पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री-रविवार को लेंगे शपथ

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री-रविवार को लेंगे शपथ

देहरादून। नए मुख्यमंत्री के तौर पर चल रहे सभी बड़े नामों के अनुमानों व आकलन को धत्ता बताते हुए उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लग गई है। जिसके चलते रविवार को नए मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

शनिवार को राजधानी देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में अपरान्ह लगभग 3.00 बजे आयोजित की गई विधायक दल की बैठक के दौरान उपस्थित हुए सभी भाजपा विधायकों ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर अपनी मुहर लगाई। इस बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, डी पुरंदेश्वरी और उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं रेखा वर्मा भी मौजूद रहे। उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मेरी पार्टी भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। हम एक साथ मिलकर लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड के लोगों के लिए काम करने की चुनौती को स्वीकार करता हूं। पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ जनपद के एक छोटे से गांव में पैदा हुए और उनके पिता एक पूर्व सैनिक हैं। गौरतलब है कि शुरुआती दौर में पुष्कर सिंह धामी का नाम नए मुख्यमंत्री के तौर पर कहीं भी चर्चा में नहीं था। लेकिन अचानक से उन्होंने मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल सभी बड़े नामों को पछाड़ दिया। पुष्कर सिंह धामी उधम सिंह जनपद के खटीमा से विधायक हैं। लगातार दूसरी बार पुष्कर सिंह धामी यहां से विधायक पद का चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।

epmty
epmty
Top