नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है : त्रिवेन्द्र रावत

नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है : त्रिवेन्द्र रावत

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि नेपाल, भारत का मित्र राष्ट्र है। नेपाल और भारत के घने और नजदीकी संबंध हैं। सांस्कृतिक रूप से भी हम एक हैं। ऐसे में बात-बात पर टिप्पणी हो यह उचित नहीं है। इन विवादों से बचना चाहिए।


सचिवालय में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह बात कही। नेपाल द्वारा बार-बार उत्तराखंड के इलाके को अपना बनाने के संबंध में उन्होंने कहा कि किसी को बोलने से रोका नहीं जा सकता। हम भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन इन विवादों से बचना चाहिए। हरीश रावत द्वारा योगासन को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि हरीश रावत चिंता कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। वे स्वस्थ रहें, खुशी से रहें यही कामना करते हैं। बाकी उनकी टिप्पणी का क्या अर्थ है और सरकार कैसा काम कर रही है, यह फैसला वह जनता पर छोड़ते हैं। दरअसल, हरीश रावत ने बीते रोज मुख्यमंत्री के योगासन करते हुए तस्वीर पर लिखा, लगे रहो, रावत पूरे पांच साल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी नहीं देखी है।

मानसून की तैयारियों के संबंध में उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ इस संबंध में बात हुई है। सभी को इसके लिए बजट भी दिया गया है। सभी से हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। एसडीआरएफ बहुत सक्षम है। उम्मीद है कि वह अच्छा काम करेगी। बदरीनाथ धाम के नए स्वरूप को लेकर विरोध के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी नया काम शुरू किया जाता है, उसका विरोध होता है। काम करते हुए विरोध होता है, काम पूरा होने के बाद सब साथ हो जाते हैं। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण में ऐसा हुआ है। बदरीनाथ धाम में भी यही हो रहा है। सरकार की दीर्घकालिक योजना है। इसके मास्टर प्लान पर काम चल रहा है।

epmty
epmty
Top