थमा तूफान-सीएम ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

थमा तूफान-सीएम ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

देहरादून। राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

मंगलवार को राज्य में चल रही नेतृत्व परिवर्तन की सियासी हलचल के बीच सांय लगभग 4.30 बजे राजभवन पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह द्वारा पद से दिए गए इस्तीफे के साथ ही पिछले लगभग 1 सप्ताह से राज्य में चली आ रही नेतृत्व परिवर्तन की हलचल समाप्त हो गई है। राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? अब इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत एक प्रेसवार्ता भी करेंगे जिसमें वह पत्रकारों के सम्मुख अपना पक्ष रखेंगे।

प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री और श्रीनगर से भाजपा विधायक धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की रेस में इस समय सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा भी राजनीतिक क्षेत्रों में जोर पकड़ रही है। इसके लिए खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम आगे चल रहा है। उधर आज रात तक केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और दुष्यंत गौतम के राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।

epmty
epmty
Top