महिला हॉकी खिलाड़ी को सरकार देगी 25 लाख रूपये

महिला हॉकी खिलाड़ी को सरकार देगी 25 लाख रूपये

देहरादून। टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल उत्तराखंड की खिलाड़ी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 लाख रुपए का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा है कि ओलंपिक खेलों में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का हॉकी खिलाड़ी के रूप में शानदार योगदान रहा है।

शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में महिलाओं की हाकी स्पर्धा के मुकाबलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार खेल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने भारतीय महिला हाकी टीम में शामिल उत्तराखंड की खिलाड़ी वंदना कटारिया के शानदार और उत्कृष्ट खेल की सराहना करते हुए सरकार की ओर से उन्हें 25 लाख रुपए का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और टीम सदस्य उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया ने अपने शानदार और उत्कृष्ट खेल के बल पर राज्य का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति सरकार की ओर से लागू की जाएगी। जिससे कि खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढे और युवा खिलाडियों के प्रदर्शन के बल पर विश्व मंच पर भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो सके।

epmty
epmty
Top