ग्लेशियर हादसाः 202 लोग लापता- राहत कार्य जारी

ग्लेशियर हादसाः 202 लोग लापता- राहत कार्य जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद आई महाप्रलय में लापता होने वाले लोगों की संख्या दिन-प्रति-दिन बढ़ती जा रही है। अब यह संख्या 202 पर पहुंच गई है। अभी यह संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आईटीबीपी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू में लगी हुई हैं। अब तक 19 लोगों को सकुशल टनल से बाहर निकाला जा चुका है।

उत्तराखंड के चमोली में विगत दिवस लगभग साढ़े 10 बजे अचानक ग्लेशियर टूट गया था, जिससे जल ने प्रलय का रूप धारण कर लिया था। तेज जल के रास्ते में जो भी आया, वह तबाह हो गया था। जहां बांध बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, वहीं जल परियोजना पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। पेड़, घर, मानव सब तिनके की तरह बह गये थे। विगत दिवस की देर रात 150 लोगों के लापता होने की सूचना थी, जो अब 202 पर पहुंच गई है। आगे भी इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 18 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। पांच पुल इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं। हेलीकाॅप्टर के माध्यम से ग्रामीणों को राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। जवानों ने अब तक 19 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। अभी लगभग 30-35 लोगों के टनल में फंसे होने की सूचना है। 180 मीटर लम्बी टनल में आईटीबीपी के जवान फंसे लोगों की तलाश में कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। पूरी रात बचाव का कार्य जारी रहा जो अब भी बादस्तूर चल रहा है।

epmty
epmty
Top