CM ने की राजनाथ से शिष्टाचार भेंट- जानिये क्या किया अनुरोध

CM ने की राजनाथ से शिष्टाचार भेंट- जानिये क्या किया अनुरोध

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयी दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ सामरिक महत्व को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्राडगेज की स्वीकृति के लिये रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) में संशोधन करते हुए केन्द्रीय सहायता का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के क्षेत्रीय सामाजिक सांस्कृतिक तथा पर्यटन के विकास और सामरिक दृष्टिकोण से रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टनकपुर और बागेश्वर के बीच नैरोगेज रेलवे लाइन हेतु सर्वे का आदेश निर्गत किया गया है। उन्होंने कहा कि नैरोगेज रेलवे लाइन से न तो सामरिक महत्व के मसले हल होंगे और न ही यहां की यातायात व अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। यह लाइन ब्राडगेज में होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित होने के कारण यह रेल लाईन सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही यह नये व्यापार केन्द्रों को भी जोड़ेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजनाथ सिंह को बताया कि राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य के मध्य एमओयू किया गया था। सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु उत्तराखण्ड राज्य द्वारा अवस्थापना संबंधी सुविधायें उपलब्ध करायी जानी थी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए एमओयू में संशोधन करते हुए अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता भारत सरकार द्वारा प्रदान किये जाने का आग्रह किया।

epmty
epmty
Top