बिक्री और मुनाफे के लिए बनेगा अम्ब्रेला ब्रांड- मुख्यमंत्री

बिक्री और मुनाफे के लिए बनेगा अम्ब्रेला ब्रांड- मुख्यमंत्री

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों में संचालित ग्रोथ सेंटरों की समीक्षा करते हुए राज्य के उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाए जाने के निर्देश दिए एवं सभी ग्रोथ सेंटरों में बिक्री और मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा है ।

त्रिवेन्द्र रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रोथ सेंटरों में स्वयं जाकर वहां आने वाली समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि इनके उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए और स्थानीय बाजारों में भी इनके द्वारा बनाये गये वस्तुओं पर गरीबों सेंट्रल से जुड़े फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों से जुड़े लोगों का कौशन विकास की भी व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रोथ सेंटरों के उत्पादों की सीजनल ही नहीं बल्कि नियमित बिक्री सुनिश्चित की जाए। आसपास के कुछ ग्रोथ सेंटरों को मिलाकर एक पिकअप वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा सकती है। इससे यातायात लागत कम होगी।

उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। इस आत्मविश्वास को और बढ़ाना है। उन्होंने कहा ग्रोथ सेंटर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फोर लोकल का अच्छा उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाया जाए। इसके अंतर्गत अन्य ब्रांड भी चलते रहेंगे।

इसके लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जाए। साथ ही राज्य के उत्पादों की विशेषता, सम्भावित मार्केट आदि का पूरा अध्ययन किया जाए। ब्रांड का चयन इस प्रकार हो जिसमें राज्य की अवधारणा झलके। उद्योग विभाग इसे क्रियान्वित करेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न ग्रोथ सेंटरों के संचालक स्वयं सहायता समूहों से बात की और उनसे जानकारी ली।

वार्ता

epmty
epmty
Top