योगी की अचानक दिल्ली में दस्तक- शाम को होम मिनिस्टर से मुलाकात

योगी की अचानक दिल्ली में दस्तक- शाम को होम मिनिस्टर से मुलाकात

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चल रहे सियासी उठापटक के घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनकी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी। इसके अलावा कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री योगी मुलाकात कर सकते हैं।

बृहस्पतिवार को राजनीतिक हलकों में उस समय खुसर पुसर शुरू हो गई जब उत्तर प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शाम के समय राजधानी पहुंचना निर्धारित हो गया। दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कुछ अन्य पार्टी पदाधिकारियों हुए केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुलाकात की जा सकती है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम आवास पर प्रातः 11.00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। उधर जानकारी मिल रही है कि शुक्रवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात हो सकती है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की थी। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर थे। वह बुधवार की शाम को ही लखनऊ लौटे। वही महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी पूर्वांचल के दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे थे। वाराणसी से बुधवार की शाम 7.00 बजे के बाद दोनों नेता मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। जहां उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक हुई। हालांकि बैठक के बारे में बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्टी के दोनों आला नेताओं ने उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विचार विमर्श किया है।

epmty
epmty
Top