घर में ताकझांक और छेड़छाड़-दो पक्षों में खूनी संघर्ष-एक मरा

घर में ताकझांक और छेड़छाड़-दो पक्षों में खूनी संघर्ष-एक मरा

मेरठ। घर में की गई ताकझांक और छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से चले लाठी-डंडे और पथराव के बाद दोनों तरफ से गोलियां चलाई गई। इस दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गोली लगने से घायल हो गया। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष की इस वारदात से गांव में भगदड़ सी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होने की जानकारी मिलते ही एसपी देहात कई थानों की पुलिस को साथ लेकर गांव में पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और अधिकारी गांव का भ्रमण करते हुए हालातों पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं।

मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी अंकुर का पड़ोसी अरुण से घर में छेड़छाड़ को लेकर विवाद चल रहा था। छह माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। गांव के जिम्मेदार लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। करीब एक माह पहले दोनों परिवारों में विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई।

आरोप है कि बुधवार रात अरुण अपनी छत पर था और अंकुर के घर के अंदर से उसके परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था। इसे लेकर अंकुर और अरुण के बीच कहासुनी हो गई। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग छत पर आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव हो गया। आरोप है कि इस बीच अरुण के भाई सचिन ने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चला दीं। अंकुर के कंधे और उसके चाचा के पुत्र गौरव के सीने में गोली लगी।

दोनों घायलों को लेकर परिजन मेरठ स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गौरव की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे। गांव में कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

एसपी देहात केशव कुमार ने कहा, श्गौरव नाम के व्यक्ति की मौत हुई है और अंकुर घायल है। अंकुर की पत्नी से बात की तो खुलासा हुआ कि ढाई माह पूर्व छेड़छाड़ और आंगन में झांकने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, तभी से दोनों परिवारों में तनाव चल रहा था। आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।श्

epmty
epmty
Top