उत्तर प्रदेश 'सुपर बायर स्टेट' के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

उत्तर प्रदेश सुपर बायर स्टेट के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को जेम पोर्टल के माध्यम से देश में सर्वाधिक खरीद के लिए 'सुपर बायर स्टेट' के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेण्ट काॅन्क्लेव में केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार प्रदान किया। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह एवं प्रमुख सचिव डाॅ नवनीत सहगल ने लोक भवन में मुख्यमंत्री को 'सुपर बायर स्टेट' पुरस्कार सौंपा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शासकीय कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सार्वजनिक खरीद में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों को व्यापक स्तर पर मान्यता एवं प्रोत्साहन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश को प्रदान किया गया 'सुपर बायर स्टेट' का राष्ट्रीय अवाॅर्ड इसका नवीनतम उदाहरण है। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश को जेम पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक 3431.67 करोड़ रुपए की खरीद करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। राज्य सरकार ने शासकीय विभागों एवं सम्बन्धित संस्थाओं में क्रय व्यवस्था के लिए भारत सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (GEM) की व्यवस्था को लागू किया है। जेम के माध्यम से उत्पादों के क्रय पर विशेष बल दिया जा रहा है।

epmty
epmty
Top