सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मृत्यु - चार घायल

सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मृत्यु - चार घायल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर शहर के कुतुबशेर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य चार घायल हो गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस चनप्पा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के पटियाला के रहने वाले छह लोग कार पर सवार होकर हरिद्वार अपने किसी परिजन की अस्थियां विसर्जित करने गये थे। अस्थियां विसर्जित के बाद कार सवार हरिद्वार से वापस पंजाब लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कुतुबशेर क्षेत्र में सबदलपुर के पास अचानक कार का टायर फट गया और बेकाबू होकर डंपर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उनके कार में ही शव फंस गए जबकि उनके साथी चार लोग घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां तीन की हालत गंभीर बनी है। मृतकों की शिनाख्त पटियाला जिले के नाभा गांव निवासी सरदार गुरूवचन सिंह और सुदेश शर्मा निवासी दामोद पहल जिला लुधियाना के रूप में हुई। घायलों में विशाल शर्मा,सन्नी शर्मा, दलजिंदर पुत्रगण कृष्णलाल शर्मा शामिल हैं।

epmty
epmty
Top