भाजपा में हुई रार-टला मंत्रीमंडल का शपथग्रहण-पुरानों पर घमासान

भाजपा में हुई रार-टला मंत्रीमंडल का शपथग्रहण-पुरानों पर घमासान

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात में कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी भाजपा में घमासान छिड़ गया है। पुराने लोगों को नए मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने को लेकर छिड़ी रार के बीच आज होने वाला कैबिनेट का विस्तार टाल दिया गया है। नए सीएम पूरे मंत्रिमंडल को क्लीन स्वीप कर नया ताना-बाना चाहते हैं। जिसे लेकर पार्टी के कई नेता नाखुश बताए जा रहे हैं।

गुजरात में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद बुधवार को होने वाला सीएम भूपेंद्र पटेल मंत्रीमंडल का विस्तार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कैबिनेट विस्तार करने से पहले भाजपा में अंदरूनी कलह की बात भीतर से निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाईकमान की ओर से मनोनीत किए गए नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पुराने मंत्रिमंडल को क्लीन स्वीप करते हुए नए मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री के इन्हीं प्रयासों को लेकर पार्टी के कई नेता नाक भौंह सिकोड़े हुए हैं। इसी वजह से पहले मंत्रियों का शपथ ग्रहण बुधवार की दोपहर को होना था, लेकिन अब इसे बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव के फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मौजूदा डिप्टी सीएम नितिन पटेल और मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा नाराज बताए जा रहे हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को केवल मंत्री के रूप में कैबिनेट के भीतर शामिल किया जा सकता है। जिससे पार्टी में आपसी टकराव बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

epmty
epmty
Top