प्रदेश का किसान है परेशान: राम प्रसाद चौधरी

प्रदेश का किसान है परेशान: राम प्रसाद चौधरी

बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर मे धान क्रय केन्द्र ठीक से काम नहीं कर रहे हैं जिससे किसानो को बहुत परेशानी हो रही है।

किसान मजबूर होकर धान को औने-पौने दामो पर बेचने के लिए मजबूर है। उन्होने कहा कि प्रदेश भर के किसान महंगाई से तो जूझ ही रहे है। धान बेचने के लिए भी परेशान है। धान क्रय केन्द्र पूरे प्रदेश मे निष्क्रिय हैं । कहीं बोरी नही तो कही आदमी नही की समस्या आ रही है। प्रदेश सरकार किसानो के हित के लिए कार्य नही कर रही है ऐसे मे किसानो को मजबूरन औने-पौने दामो पर धान को बेचना पड़ रहा है। प्रदेश भर मे कानून व्यवस्था बिगड़ गई है । सुधार के लिए सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही है। गन्ना किसानो को समय से भुगतान नही मिल रहा है।

कोरोना काल मे उधर लाकडाउन से लोग परेशान थे इधर धान की सही मूल्य न मिलने पर परेशान हैं। सहकारी समितियां गिने चुने लोगो की धान की खरीद कर रही है। सपा-प्रसपा पर एक सवाल का जबाब देते हुए उन्होने कहा कि पार्टी संगठन जो निर्णय लेगी हम लोग उसी पर कार्य करेगे। आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

epmty
epmty
Top