वर्षा जल के संचयन एवं संरक्षण हेतु ग्राम्य विकास आयुक्त नोडल अधिकारी नामित

वर्षा जल के संचयन एवं संरक्षण हेतु ग्राम्य विकास आयुक्त नोडल अधिकारी नामित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जलशक्ति अभियान के तहत आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया है। मानसून से पूर्व जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए जलशक्ति अभियान-2021 (दिनांक 22 मार्च से 30 नवम्बर, 2021 तक) के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चालू वर्ष में जलशक्ति अभियान चलाकर मानसून से पूर्व और मानसून के मौसम में देश के सभी जनपदों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल के संचयन एवं संरक्षण का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें उल्लिखित है कि जलशक्ति अभियान के अन्तर्गत ग्राम्य विकास विभाग नोडल विभाग है। जल शक्ति अभियान के सफल संचालन हेतु प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को स्टेट नोडल अधिकारी नामित किया गया था, किन्तु इस पद पर सम्प्रति किसी अधिकारी की तैनाती न होने के कारण आयुक्त ग्राम्य विकास को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

epmty
epmty
Top