महिला शिक्षामित्र से दिनदहाड़े लूट-लोगों ने दिखाया साहस-बदमाश दबोचा

महिला शिक्षामित्र से दिनदहाड़े लूट-लोगों ने दिखाया साहस-बदमाश दबोचा

पुरकाजी। हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ही लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बाइक पर सवार होकर आए बदमाश महिला शिक्षामित्र से 35000 रूपये लूटकर भाग निकले। शोर-शराबा होने पर मौके पर जुटी भीड़ ने लूटपाट करके भाग रहे बाइक सवार एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबोचे गए बदमाश को अपने कब्जे में ले लिया है।

शुक्रवार को महिला शिक्षामित्र पुरकाजी स्थित बीआरसी कार्यालय पर आई थी। वहां से अपना काम धंधा समाप्त करने के बाद जब वह वापस लौटते समय पुरकाजी स्थित रोडवेज बस स्टैंड के समीप पहुंची तो उसी समय बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने महिला शिक्षामित्र का रास्ता रोका और हथियारों से आतंकित कर उसके पास मौजूद 35 हजार रुपए की नगदी लूट ली। हाथ से हजारों रुपए की नकदी चले जाने से आहत हुई महिला शिक्षामित्र ने मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर-शराबे की आवाज को सुनकर दौड़े लोगों को देखकर लूटपाट करने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। लेकिन नागरिकों ने साहस दिखाते हुए लूटपाट करके भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान एक बदमाश बाइक से कूदकर भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरे को नागरिकों द्वारा दबोच लिया गया। नागरिकों ने लूटेरे की जमकर ठुकाई की। इसी बीच मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और नागरिकों के हाथों पिट रहे लुटेरे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top