बलिया पहुंची नदी अधिकार यात्रा- पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

बलिया पहुंची नदी अधिकार यात्रा- पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

बलिया। नदी अधिकार यात्रा आज 21वे दिन 465 किलोमीटर की यात्रा को पूर्ण करके बलिया शहर में पहुंची। यहां कहार जाति के लोक कलाकारों ने यात्रा का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

प्रयागराज के बसवार से विगत 1 मार्च को नदी अधिकार यात्रा का आगाज किया गया था। कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही नदी अधिकार यात्रा आज 21वें दिन 465 किलोमीटर की पद यात्रा पूरी कर बलिया शहर में पहुंची। यहां कहार जाति के लोक कलाकारों ने यात्रा का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। बलिया के दुबहर इलाके में यात्रा का रात्रि पड़ाव होगा। आज यूथ कांग्रेस की प्रभारी तुन यादव भी पदयात्रा में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को उनके हक अवश्य मिलेंगे। देवेन्द्र निषाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में निषाद समाज को एकजुट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज पर जो फर्जी मुकदमे दर्ज किये गये हैं, उन्हें वापिस लिया जाये। ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने अति पिछड़ा समाज को ठगा है और यही भाजपा की उपलब्धि भी है। मनोज यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई का झंडा किसी भी हालत में झुकने नहीं दिया जायेगा। मकसूद खान ने बताया कि नदी अधिकार यात्रा 23 मार्च को बलिया के माझी घाट पर सम्पन्न होगी।













epmty
epmty
Top