बुआ के घर पहुंची प्रियंका ने अष्टमी पर किया कन्या पूजन-भेंट की दक्षिणा

बुआ के घर पहुंची प्रियंका ने अष्टमी पर किया कन्या पूजन-भेंट की दक्षिणा

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर अपनी बुआ के घर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कन्या पूजन किया और उनके चरण स्पर्श करने के बाद उन्हें दान दक्षिणा भी भेंट की।

बुधवार को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पिता राजीव गांधी की राखी बहन के घर पहुंची और वहां पर पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान महाअष्टमी के मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी बुआ और उनके परिवारजनों के साथ रसोई घर में जाकर खाना बनवाया और शारदीय नवरात्र के पर्व का पारायण करते हुए कन्याओं को चरण धोने के बाद भोजन कराया और उनके चरण स्पर्श करते हुए कन्याओं को यथा योग्य दान दक्षिणा भी भेंट की।

इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया है कि उनके पिता राजीव गांधी की राखी बहन, जिनके पति को उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू जम्मू से लेकर आए थे और वह उनके यहां चौकीदार का काम करते थे। उनकी शादी मेरी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कराई थी। उनकी पत्नी मेरे पिता राजीव गांधी और चाचा संजय गांधी को राखी बांधती थी। बुआ जी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। सप्तमी के दिन बुआ जी के बेटे ने बताया था कि वह पहली मर्तबा अपनी माता के बिना कन्या पूजन कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपनी मुंह बोली बुआ के घर पहुंची और उनके बच्चों के साथ महा अष्टमी का पर्व मनाते हुए कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया और बुआ के बच्चों के साथ हंसी ठिठौली करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया।

epmty
epmty
Top