यूपी में साप्ताहिक बंदी पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज- असफलता छुपाने के लिए खिलवाड़ जारी

यूपी में साप्ताहिक बंदी पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज- असफलता छुपाने के लिए खिलवाड़ जारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए यूपी सरकार के साप्ताहिक बंदी पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा है कि निरंतर कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं और यूपी सरकार अपनी असफलता छिपाने के लिए जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले तीन दिवस में आए कोरोना संक्रमण के नए मामलों का हवाला देते हुए यह ट्वीट किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह ट्वीट यूपी सरकार के उस निर्णय पर किया है जिसके अनुसार अब उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन किया गया है। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल सकेंगे। इस दौरान सभी आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी। इंडस्ट्री और बैंक भी खुले रहेंगे। वीकेंड लॉकडाउन का उद्देश्य यही है कि शनिवार और रविवार को सामाजिक दूरी की जाए जिससे कोरोना संक्रमण पर रोक लगाई जा सके और इसकी चेन तोड़ी जा सके।

वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बसों का राज्य के अंदर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाजार, दुकानें व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। दो दिन के बंद के दौरान व्यापारियों को सेनिटाइजेशन कार्य करने के लिए आदेश दिए गए है। जबकि अंतरराष्ट्रीय व घरेलू हवाई सेवाएं जारी रहेंगी। हवाई अड्डों से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज़ बसों का बंदोबस्त रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सभी गांव व शहरी क्षेत्रों में कारखाने चलित होंगे। सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का सख्ति से निर्वाहन होगा। सभी औद्योगिक कारखानों में कोविड-19 हेल्पडेस्क भी अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि साप्ताहिक बंद के दौरान बैंकिंग गतिविधियां जारी रहेंगी और औद्योगिक कारखाने खुलेंगे। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की 50-50 प्रतिशत अटेंडेंस के साथ कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सामाजिक दूरी का सख्ति से निर्वहन होगा। बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वालों पर जुर्माना होगा और बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

epmty
epmty
Top