मंत्री कपिल और बेनीवाल ने CM दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

मंत्री कपिल और बेनीवाल ने CM दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

बुलंदशहर उप चुनाव प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ 22 अक्टूबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण किया।



बुलंदशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट के विधायक कपिल देव अग्रवाल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

उप चुनाव को लेकर 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।




उप चुनाव प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कपिल देव ने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन, पूर्व प्रदेश मंत्री वाई.पी. सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमेन्द्र जांगड़ा, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, सांसद भोला सिंह एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top