मंत्रिगणों ने किया योग-मंत्री कपिल बोले- कोविड संक्रमण से बचा जा सकता है

मंत्रिगणों ने किया योग-मंत्री कपिल बोले- कोविड संक्रमण से बचा जा सकता है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने आज 21 जून 2021, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया और लोगो को प्रतिदिन योग करने को कहा। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने जनपद मुज्जफरनगर में योग किया। उन्होंने कहा कि योग करने से कोविड जैसे संक्रमण से बचा जा सकता है। महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने जनपद लखनऊ के वृंदावन सेक्टर 6 विशिष्ट पार्क में योग किया। उन्होंने लोगो से कहा कि प्रतिदिन योग करे और निरोग रहे।





epmty
epmty
Top