एम.जी. पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मना लोहडी पर्व

एम.जी. पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मना लोहडी पर्व
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर। आज दिनांक 13 जनवरी, 2020 को एम.जी. पब्लिक स्कूल में उल्लास और उमंग के पर्व लोहडी मनाया गया। इस दौरान स्कूल के किंडरगार्टन में नन्हें मुन्ने बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों को लोहडी के परम्परागत प्रसाद मूंगफली, रेवडी और पाॅपकाॅर्न वितरित किये गये।

एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राईमरी विंग में सोमवार को लोहडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ पहली फसल की खुशी के इस त्यौहार को मनोरंजक ढंग से मनाया। स्कूल डायरेक्टर जी.बी. पाण्डे ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने बच्चों को इस पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि यह बसंत के आगमन का त्यौहार है। इस त्यौहार से हमारी संस्कृति और सभ्यता भी जुड़ी है। उल्लास से परिपूर्ण यह पर्व हमें मिल जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है। उन्होंने सभी को लोहडी पर्व की बधाई दी।


स्कूल प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग जी ने बच्चों के साथ मिलकर लोहडी पर्व मनाया। उन्होंने इस पर्व की परम्परा के अन्तर्गत बच्चों को जानकारी दी और आग जलाकर बच्चों को मूंगफली, रेवडी एवं पाॅपकाॅर्न का प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि वैसाखी की भांति ही लोहडी का पर्व भी मौसम की पहली फसल की खुशी के रूप में मनाया जाता हैं यह मुख्यतः पंजाब राज्य का पर्व है, लेकिन उत्तर भारत में इसे पूरे उल्लास से मनाया जाता है। यह त्यौहार सूर्य और अग्निदेव को भी समर्पित है। इसके मनाने के लिए देश में अलग अलग मान्यताएं हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार एवं पर्व हमें आपस में मनाने चाहिए, क्योंकि इससे इनकी खुशियां दोगुनी हो जाती है। उन्होंने बच्चों को लोहडी के साथ ही मकर संक्रांति पर्व की भी शुभकानाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भरपूर मनोरंजन किया और सर्द मौसम में लोहडी की आग का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्राईमरी विंग इंचार्ज श्रीमती कविता रावल, कोर्डिनेटर श्रीमती बबीता सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

epmty
epmty
Top