सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने 8 मुख्य अभियंताओं को परफार्मेन्स के आधार पर उनकी कार्यइच्छा के अनुरूप दी तैनाती

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने 8 मुख्य अभियंताओं को परफार्मेन्स के आधार पर उनकी कार्यइच्छा के अनुरूप दी तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा मुख्य अभियन्ता स्तर-1 के पूर्व से तैनात एवं नवप्रोन्नत अभियंताओं के साथ उनकी तैनाती के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक में विभागाध्यक्ष सहित तीनों प्रमुख अभियंता उपस्थित रहे। मंत्री धर्मपाल सिंह सिंह द्वारा बैठक में समस्त अभियंताओं से उनकी समस्याएं सुनी गयीं तथा अभियंताओं को उनकी कार्य इच्छा के अनुरूप मेरिट एवं परफार्मेन्स के आधार पर तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब सिंचाई विभाग द्वारा मुख्य अभियंता स्तर-1 के अभियंताओं को उनकी कार्यइच्छा के अनुरूप तैनाती दी गयी है।
सिंचाई मंत्री द्वारा बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संग्राम सिंह तकनीकी सलाहकार पैक्ट, लखनऊ को मुख्य अभियन्ता (दक्षिण) झांसी, कोमन कुमार जैन मुख्य अभियन्ता मेरठ को मुख्य अभियन्ता (पश्चिम) मेरठ, अजय कुमार त्रिवेदी मुख्य अभियन्ता कार्मिक मुख्यालय को मुख्य अभियन्ता (विन्ध्याचल) इलाहाबाद, विनय कुमार राठी मुख्य अभियन्ता पूर्वी गंगा मुरादाबाद को मुख्य अभियन्ता रूहेल खण्ड बरेली, पुन्य प्रताप पाण्डेय मुख्य अभियन्ता टी0ए0सी0 लो0नि0वि0 लखनऊ को मुख्य अभियन्ता (पूर्व) गोरखपुर, सुरेश चन्द्र शर्मा मुख्य अभियन्ता पैक्ट, लखनऊ को तकनीकी सलाहकार पैक्ट लखनऊ, विनोद कुमार त्रिपाठी मुख्य अभियन्ता रामगंगा कानपुर को मुख्य अभियन्ता (परिकल्प) लखनऊ तथा महेन्द्र विक्रम सिंह मुख्य अभियन्ता सरयू प्रथम फैजाबाद को मुख्य अभियन्ता स्वारा एवं स्वारा डैक का कार्यभार दिया गया है। इसके अतिरिक्त जे0पी0 द्विवेदी मुख्य अभियंता (मध्य) लखनऊ एवं अजय कुमार बंसल मुख्य अभियन्ता कार्मिक मुख्यालय को यथावत बनाये रखा गया है।

epmty
epmty
Top