संजीव बालियान के खिलाफ भारी आक्रोश- बोली पब्लिक- मंत्री है, तो क्या हमारी इज्जत उछालेंगे

संजीव बालियान के खिलाफ भारी आक्रोश- बोली पब्लिक- मंत्री है, तो क्या हमारी इज्जत उछालेंगे

मुजफ्फरनगर। गांव सोरम में किसान और भाजपाईयों के बीच हुई भिड़ंत के बाद माहौल गरमाता जा रहा है। सोरम में केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान के खिलाफ भारी आक्रोश है। महिलाओं का कहना है कि संजीव बालियान इतने हथियार लेकर गांव में क्या करने आये थे। अगर वह मंत्री हैं, तो क्या हमारी इज्जत उछालेंगे।


गांव शोरम में आज केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान के सामने ही किसानों और भाजपाईयों में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गये थे। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में कड़ा आक्रोश व्याप्त है। गांव की महिलाओं ने बताया कि मारपीट के बाद पुलिस वाले आये और उनके घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने बताया कि योगेश जो कि बीच बचाव करा रहा था, उसे पुलिस जबरन घर से पकड़कर ले गई है। पुलिस वालों ने उन्हें धमकी दी है कि तुम्हें छोड़ा नहीं जायेगा। मारपीट में बबलू, सीटू व संतरपाल भी घायल हो हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस वालों ने महिलाओं पर भी हाथ उठाने की कोशिश की। महिलाओं ने कहा कि मंत्री संजीव बालियान ने ग्रामीणों को ही पीटा और बाद में फिर से हमें ही पीटने के लिए पुलिस को भेज दिया। पुलिस वाले हमें धमकी दे रहे हैं कि तुम्हें देखेंगे, यह कहां का इंसाफ है। हमें ही पीट रहे हैं और हमें ही पकड़कर ले जा रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि मंत्री संजीव बालियान के साथ वाले लोगों ने इतने बड़े-बड़े हथियार क्यों ले रखे थे। आखिर किन कारणों की वजह से वे बड़े-बड़े हथियार गांव में लेकर आये थे। पीड़ित योगेश की मां ने कहा कि अगर उसके बच्चे को कुछ हो गया, तो उसका अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने संजीव बालियान मुर्दाबाद के नारे लगाये। मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ जिस प्रकार से गांव में रोष दिखाई दिया, उससे लगता है कि यह मामला अब और अधिक तूल पकड़ सकता है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है।

epmty
epmty
Top