पूर्व सीएम ने एक्स पीएम चन्द्रशेखर की जयंती पर उन्हें याद किया

पूर्व सीएम ने एक्स पीएम चन्द्रशेखर की जयंती पर उन्हें याद किया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकप्रिय राजनेता, प्रखर वक्ता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 94 वीं जयंती पर उन्हें शतशत नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के राजधानी स्थित मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के बलिया जनपद के एक गांव से प्रधानमंत्री के पद तक का सफर चंद्रशेखर के लिए असाधारण रहा है। उन्होंने राजनीति में संघर्ष से अपना रास्ता खुद ही बनाया। शालीनता और खरी-खरी बातें कहने के लिए उन्हें जाना जाता है। वे संसद में जब बोलते थे तो सभी शांति से उनकी बातों को बडे ही ध्यान से सुनते थे। उनका पूरा जीवन हमेशा युवा तुर्क की तरह नजर आया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने सत्ता से अधिक जनशक्ति और लोकतंत्र को महत्व दिया। उन्होंने पूरे भारत की पदयात्रा की और देशवासियों के हालात की प्रत्यक्ष जानकारी ली। आपातकाल में उन्होंने जयप्रकाश नारायण का साथ दिया और जेल यातना भी सही। अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में उन्होंने कई साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लिए।













epmty
epmty
Top