भाजपा योगीनाथ महासभा बनेगी समाज की आवाज

भाजपा योगीनाथ महासभा बनेगी समाज की आवाज

सहारनपुर। भाजपा योगीनाथ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं केंद्रीय आयुष मंत्रालय समिति सदस्य ने कहा है कि योगीनाथ महासभा समाज की आवाज बनते हुए समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएगी। हमारे समाज का 95 प्रतिशत वोट भाजपा को जाता है। जिसके चलते समाज की समस्याओं को सरकार के सामने रखते हुए उनका निदान कराया जाएगा।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के योगी नाथ महासभा की बैठक प्रवेश योगी महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के नेतृत्व मे सर्किट हाऊस पर आयोजित हुई। जिसमें डाक्टर दिनेश उपाध्याय केंद्रीय आयुष मंत्रालय सदस्य एंव पूर्व राष्ट्रीय संयोजक भारतीय जनता पार्टी ने शिरकत की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय आयुष मंत्रालय सदस्य एंव पूर्व राष्ट्रीय संयोजक ने अपने विचार रखे। उन्होने सर्व प्रथम समाज का धन्यवाद करते हूए कहा कि हम सभी अपने समाज की आवाज सरकार तक पहूंचायेगें और प्रत्येक जिले के अन्दर अपने महासभा को खडा करते हुए समाज के पदाधिकारी मनोनीत करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हमारे समाज योगी, जोगी, नाथ, उपाध्याय की 20 लाख जनसंख्या है। पूरे भारत में 22 करोड़ की आबादी है। हम अपने समाज की आवाज भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचाते रहेंगे। क्योंकि हमारे समाज का 95 प्रतिशत वोट भारतीय जनता पार्टी को ही जाता है। इससे पूर्व सर्किट हाऊस पहुंचे डा. दिनेश उपाध्याय का समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

epmty
epmty
Top