भाकियू ने की अध्यक्षों की सूची जारी- खतौली समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

भाकियू ने की अध्यक्षों की सूची जारी- खतौली समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा की ओर से मुजफ्फरनगर महानगर समेत खतौली और जानसठ आदि कस्बों में संगठन के नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जारी की गई अध्यक्षों की सूची में जिला कार्यकारिणी में शामिल किए गए दो पदाधिकारियों के नाम भी शामिल है।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने संगठन को प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से शहर समेत जनपद के सभी कस्बों में संगठन के अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए उनके नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा की ओर से जारी की गई सूची में मुजफ्फरनगर शहर से गुलबहार अली को संगठन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खतौली अध्यक्ष का कार्यभार एक बार फिर से भारतवीर आर्य को दिया गया है। जानसठ में सेंसर पाल सिंह भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष होंगे। पुरकाजी कस्बे में मोहम्मद सुलेमान को भारतीय किसान यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया है। जनपद के गांव भूम्मा निवासी अरविंद चौधरी को मीरापुर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामराज में सरदार दीप्पा सिंह को भारतीय किसान यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया है। चरथावल अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक बंसल को सौंपी गई है। उदयवीर सिंह भोकरहेडी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सिसौली में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वेदपाल सिंह को सौंपी गई है। इनके अलावा रविंद्र पंवार पीनना को भारतीय किसान यूनियन का जिला उपाध्यक्ष एवं विनय भारद्वाज को जिला सचिव बनाया गया है।




epmty
epmty
Top