सावधान- अगर नहीं लगाया मास्क तो पहली बार 1000 दूसरी बार 10 हजार जुर्माना

सावधान- अगर नहीं लगाया मास्क तो पहली बार 1000 दूसरी बार 10 हजार जुर्माना

लखनऊ। राज्य में कोरोना संक्रमण के विकराल रूप को देखते हुए सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कोरोना वायरस की रोकथाम की अहम कड़ी मास्क लगाने पर अब सरकार ने अपना ध्यान मुख्य रूप से केंद्रित कर दिया है। मास्क नहीं पहनने वालों से अब 1000 रूपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के नियंत्रण के लिए बनी टीम 11 के साथ वर्चुअल बैठक में शामिल होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। कोविड-19 के कारण राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। राज्य में भरण पोषण भत्ता के पात्र लोगों की सूची अधिकारी अपडेट कर ले। सरकार जल्द ही इन्हें राहत राशि प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य हैै। अधिकारी लोगों द्वारा मास्क लगाये जाने पर विशेष ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने आदेश दिए कि पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति से 1000 रूपये का जुर्माना वसूला जाए। यदि जुर्माने की कार्यवाही के बाद भी लापरवाही बरतते हुए संबंधित व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है तो दूसरी बार पकड़े जाने पर उसके ऊपर 10 गुना अधिक जुर्माना लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 के संक्रमण को थामने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। लेकिन अधिकारियों द्वारा लोगों के मास्क लगाने पर जोर नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते कोरोना को अपना संक्रमण फैलाने का पूरा मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा की मास्क ना लगाने वालों के साथ सख्ताई से पेश आते हुए उनके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जाए।














epmty
epmty
Top