राजधानी में तेंदुएं के घुसने से लोगों में भय का माहौल

राजधानी में तेंदुएं के घुसने से लोगों में भय का माहौल

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में उस वक्त भगदड़ मच गई जब शहर के अंदर एक तेंदुआ घुस आया और एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम औऱ पुलिस को दी। तेंदुआ की वीडियो घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और वनविभाग की टीम तेंदुआ की तलाश करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओऱ लोगों को तेंदुआ का डर सता रहा है।

बताया जा रहा है कि तेंदुए ने 1 बछड़े को अपना निवाला बना लिया था। तेंदुए को देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग की टीम ने तेंदुएं की तलाश में तीन टीम गठित कर अलग-अलग इलाकों में कॉबिंग कर रही हैं। जल्द ही तेंदुएं को अपने कब्जे में ले लिया जाएगा।



epmty
epmty
Top