अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग संजय अग्रवाल ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग संजय अग्रवाल ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

कांवड मार्ग पर प्रत्येक 5 किमी0 पर बनाया जायेगा शेड व शौचालयः संजय अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन संजय अग्रवाल ने चैधरी चरण सिंह कांवड अपर गंग नहर की बायी पटरी मार्ग के चैडीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य में तेजी लायी जाये और एक सप्ताह र्में ही कार्य पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरती जाये। उन्हांेने निर्देश दिये कि कांवड मार्ग पर पडने वाले पेडों की कटाई का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये और पेडों की कटाई के साथ ही उनके उठान का कार्य भी साथ-साथ कराया जाये ताकि मार्ग का कार्य पूर्ण किया जा सके।

अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 शासन, संजय अग्रवाल मुजफ्फरनगर पहुंचे और उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों केा निर्देश दिये कि कांवड मार्ग के प्रत्येक 5 किलोमीटर पर एक शेड व शौचालय का निर्माण कराया जाये ताकि कांवडियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। कांवड के समापन उपरान्त सड़क पर यात्रियों के लिए भी सुविधा रहेगी। कटे हुए पेडों की जडों को भी निकाला जाये और पेड कटाई के लिए मशीन और लेबर की संख्या बढाई जाये, ताकि समय से पहले ही कार्य को निपटा लिया जाये। अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कांवड मार्ग की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। कांवड लाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े अतएव तीव्र गति के साथ कार्य पूर्ण कराया जाये। उन्होेंने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर मार्ग का कार्य पूर्ण किया जाये, जिससे इस वर्ष श्रावण मास में कांवड यात्रा से पूर्व कांवड यात्रियों के लिए यह मार्ग सुलभ हो जाये। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि हर 5 किलोमीटर पर कांवडियों के लिए रेस्ट ऐरिया रखा जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि हर 5 व 6 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस एवं प्रशासनिक कैम्प भी बनाये जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि एक भी दिन खराब न जाने दिया जाये और अधिकारी गण आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा बिजली के तारों का अगर कोई इश्यू हो तो उसे भी दिखवाया जाये। उन्होंने उत्तर प्रदेश वन निगम के एमडी को कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि कांवड मार्ग कांवड यात्रा से पहले पूर्ण होना चाहिए क्योंकि श्रद्धालु अधिकतर इसी मार्ग से होकर गुजरते है। उन्होंने कहा कि जनपद की सीमा से गुजरने वाले कांवड यात्री अतिथि है, उन्हें हर सम्भव सुविधा प्रदान की जाये और यात्रा से पूर्व मार्ग का निर्माण पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने खतौली रेलवे पुल के नीचे कांवड मार्ग पर सड़क ठीक कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अन्तर्गत कार्य पूर्ण कराया जाये। उन्होंने निरीक्षण के समय किलोमीटर 86 जानसठ रेंज गंग नहर पटडी पर मार्ग के बीच में स्थित बहुत बड़े पिलखन के पेड़ को न काटने के निर्देश देते हुए कहा कि इस पेड़ के साइड से सड़क बनाई जाये और दोनों ओर डिवाइडर बना दिये जाये ताकि दुर्घटना की संभावना न हो। अपर मुख्य सचिव ने मोदीनगर, सरधना, खतौली, जानसठ, भोपा से अन्तिम बार्डर तक कांवड पटडी मार्ग का निरीक्षण किया। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ अर्चना वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरीश चन्द्र, डीएफओ, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, एसडीएम खतौली, जानसठ, अधिशासी अभिंयता लोक निर्माण खण्ड-1 एवं अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top