लखनऊ इम्बारकेशन से 600 हज यात्री आज रवाना हुए

लखनऊ इम्बारकेशन से 600 हज यात्री आज रवाना हुए
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ। हज-2019 के लिए लखनऊ इम्बारकेशन से 24 जुलाई को जाने वाली दसवीं उड़ान संख्या- एस0वी0 5341 देर से आने के कारण अपराहृ 01ः25 के स्थान पर 02ः00 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 162 पुरूष व 138 महिलायें, कुल 300 हज यात्री रवाना हुए। इस उड़ान से तीन ख़ादिमुल हुज्जाज मो0 ज़की, इरशाद अली एवं अब्दुल मोईद हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक 139 हज यात्री बदायूं से व 96 यात्री लखनऊ से गये हैं।

आज ग्यारहवीं उड़ान संख्या-एस0वी0 5343 सायंकाल 04ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 153 पुरूष व 147 महिलाये, कुल 300 हज यात्री रवाना हुए। इस उड़ान से दो खादिमुल हुज्जाज मो0 अफज़ाल एवं मो0 अरशद हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक 196 हज यात्री बहराइच व 98 यात्री लखनऊ से गये हैं।

epmty
epmty
Top