प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को कहा आपको धन्यवाद !

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को कहा आपको धन्यवाद !

दिल्ली उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का प्रवासी मज़दूरों को गन्तंव्य तक ले जाने के लिए 1000 बसें चलाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है । उत्तर प्रदेश सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री अवनीश अवस्थी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव को पत्र लिख कर 1000 बसों के नंबर और उनके ड्राइवरों की लिस्ट मांगी है ।





कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बसों की इजाजत मिलने के बाद ट्वीट करके धन्यवाद कहा~

प्रियंका गांधी ने कहा योगी आदित्यनाथ जी महामारी के समय इंसान की जिंदगी को बचाना, गरीबों की रक्षा करना, उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है।कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं। हमें उप्र में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद !आपको उप्र कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूँ कि हम सकारात्मक भाव से महामारी और उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उप्र के अपने भाई-बहनो के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे।

आपको बताते चलें कल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रवासी मजदूरों को गन्तंव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का निवेदन किया था



epmty
epmty
Top