ईश्वर मावी ने डकैती की घटना को पुलिस द्वारा संदिग्ध बताए जाने पर जताया कड़ा ऐतराज

ईश्वर मावी ने डकैती की घटना को पुलिस द्वारा संदिग्ध बताए जाने पर जताया कड़ा ऐतराज
  • whatsapp
  • Telegram

लोनी मंगलवार को भाजपा नेता ईश्वर मावी लोनी के खानपुर गांव में शनिवार की रात को भाजपा नेता चौधरी हरिराम खारी के घर में हुई डकैती की घटना के बाद उनकी बैठक पर पहुंचे और बदमाशों के हमले से घायल हुए संजीत खारी से मिलकर उनके स्वास्थ्य व घटना की पूरी जानकारी ली।

उन्होंने ट्रोनिका सिटी थाना इंचार्ज द्वारा घटना को संदिग्ध बताए जाने पर कड़ा एतराज जताया। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि गांव के बीच में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों का घर में घुसकर डकैती डालना गाँव के लोगों को भयभीत करने वाला है । इस घटना के बाद गाँव के लोगों में भय व्याप्त है। यह घटना साबित करती है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

उन्होंने ट्रोनिका सिटी थाना इंचार्ज द्वारा घटना को संदिग्ध बताने की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा कि थाना इंचार्ज का बयान इस बात को साबित करता है कि वह इस घटना को लेकर कितने गंभीर है।

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि वह इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे

भाजपा नेता ने कहा कि डकैती जैसी गंभीर घटनाओं को संदिग्ध बताकर पुलिस प्रशासन के लोग अपराधियों के हौसले बुलंद करने का काम कर रहे हैं इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा की पीड़ित परिवार भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है और गांव का बेहद सम्मानित परिवार है। इस परिवार के लोग कई कई बार गांव के प्रधान रहे हैं इतने जिम्मेदार परिवार के साथ हुई डकैती की घटना को पुलिस द्वारा संदिग्ध बताया जाना बेहद शर्मनाक है उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल अपराधियों को पकड़ कर घटना का खुलासा करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान चौधरी जगत सिंह खारी, चौधरी ब्रह्म सिंह खारी, राजे खारी, रामवीर खारी,चौधरी हरिराम खारी, रमेश प्रधान, सूरज मावी, सुंदर खारी, अमित खारी सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित थे।

Next Story
epmty
epmty
Top