धर्मेन्द्र यादव राजा ने जताया भरोसा, जल्द ही सपा की विंग घोषित हो सकती है समाजवादी नौजवान सभा

धर्मेन्द्र यादव राजा ने जताया भरोसा, जल्द ही सपा की विंग घोषित हो सकती है समाजवादी नौजवान सभा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

इटावा। अपने पैतृक गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव राजा ने मुलाकात करके उनसे अपने संगठन को समाजवादी पार्टी की लिखित में विंग घोषित करने का अनुरोध करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने भी विगत चुनावों में समाजवादी नौजवान सभा द्वारा किये गये प्रचार की जमकर सराहना करते हुए आगामी चुनावों की तैयारी के लिए अभी से जुट जाने को कहा।


बता दें कि अपने पैतृक गांव सैफई पधारे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव राजा ने लगभग 10 मिनट से भी अधिक समय तक बात की। इस दौरान उन्होंने अपने संगठन समाजवादी नौजवान सभा द्वारा समाजवादी पार्टी के पक्ष में किये गये कार्यों को बताते हुए इसे समाजवादी पार्टी की विंग के रूप में स्वीकार करके इसकी लिखित में घोषणा करने का अनुरोध भी किया। इस पर अखिलेश यादव ने उन्हें इस मुद्दे पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए उन्हें उनके संगठन सहित अभी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वीकार किया कि समाजवादी नौजवान सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विगत चुनावों में समाजवादी पार्टी का जिस तरह से खुलकर साथ दिया था, वह काबिले तारीफ हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपने एवं आपके साथी व समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव बाराबंकी एवं प्रदेश अध्यक्ष अनंत माधव नोयडा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर में भीषण गर्मी में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार किया उसकी जितनी भी प्रसंशा की जाये वह कम है। उन्होंने 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से जुट जाने को भी कहा।

बता दें कि समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द यादव राजा के नेतृत्व में संगठन ने विगत चुनावों में जिस तरह से समाजवादी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया था, उससे समाजवादी नौजवान सभा को समाजवादी पार्टी का अनुशांगिक संगठन माना जाने लगा था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेट करने के बाद धर्मेन्द्र यादव ने समाजवादी नौजवान सभा को जल्द ही समाजवादी पार्टी की विंग के रूप में मान्यता मिलने की उम्मीद जतायी है।

epmty
epmty
Top