राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा राज्यकर्मी साहित्यकारों के लिये लेख प्रतियोगिता का आयोजन

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा राज्यकर्मी साहित्यकारों के लिये लेख प्रतियोगिता का आयोजन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags


लेख आगामी 21 सितम्बर तक भेजे जा सकते हैं

लेख का विषय है ''साहित्य एवं संस्कृति से हम क्या समझते है''

लखनऊः 02.08.2019

राज्यकर्मी साहित्यकारों हेतु ''साहित्य एवं संस्कृति से हम क्या समझते हैं'' विषयक पर एक लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हंै। लेख प्रतियोगिता में भाग लेने केे इच्छुक राज्यकर्मी साहित्यकार अधिकतम 04 पृष्ठ (फुल स्केप कागज) पर राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0 के कार्यालय में आगामी 21 सितम्बर, 2019 तक भेज सकते हैं।

यह जानकारी आज यहां राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0 के महामंत्री डा0 दिनेश चन्द्र अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि राजकीय उत्तरदायित्वों को निभाने के साथ हीे साहित्य सृजन में रूचि रखने वाले राज्यकर्मियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी प्रतिमा को निखारने के उद्देश्य से इस लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में संस्थान द्वारा गठित साहित्यकार समीक्षकों की समिति द्वारा विजेताओं का निर्णय लिया जायेगा एवं 03 उत्कृष्ट लेखों के लेखकांे को रूपये दो हजार एक सौ एवं अन्य 03 लेखों को एक हजार एक सौ के पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रेषित किये जाने वाले लेख में राजनीतिक-सामाजिक आलोचना/निंदा, प्रशासन के विरूद्ध एवं विवादस्पद बाते नहीं होनी चाहिए। लेख के ऊपर के एक कवर पृष्ठ पर अपना नाम, पता, सम्पर्क दूरभाष व कार्यालय का पता अंकित होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0 एक प्रख्यात साहित्यिक संस्था है जिसमें राज्य कर्मचारी/अधिकारी सदस्य एवं पदाधिकारी होते हैं तथा संस्था के पदेन संरक्षक उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव हैं।

epmty
epmty
Top