इम्बारकेशन से हज यात्री आज रवाना हुए

इम्बारकेशन से हज यात्री आज रवाना हुए
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ। हज-2019 के लिए लखनऊ इम्बारकेशन से आज 29 जुलाई को जाने वाली छब्बीसवीं उड़ान संख्या-एस0वी0 5141 प्रातः 07ः15 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 160 पुरूष व 140 महिलायें, कुल 300 हज यात्री रवाना हुए। इस उड़ान से दो ख़ादिमुल हुज्जाज मो0 नासिर एवं अब्दुल अली हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक 143 हज यात्री हरदोई से, 61 हज यात्री कानपुर से, 49 हज यात्री जौनपुर से व 43 हज यात्री गोरखपुर से गये हैं।

सत्ताइसवीं उड़ान संख्या-एस0वी0 5143 प्रातः 11ः40 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 155 पुरूष व 145 महिलाएं, कुल 300 हज यात्री रवाना हुए। इस उड़ान से तीन ख़ादिमुल हुज्जाज मो0 माज़ अख़्तर, एजाज़ एवं इलियास हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक 205 हज यात्री झांसी से व 93 हज यात्री कानपुर से गये हैं।

हज-2019 से वाराणसी इम्बारकेशन से उड़ाने आज 29 जुलाई से आरम्भ हो गयी है। प्रथम उड़ान संख्या-ए0 आई0 5341 से 88 पुरूष व 72 महिलाएं, कुल 160 हज यात्री बाबतपुर एयरपोर्ट से 11ः00 बजे रवाना हुये। इस उड़ान से 73 हज यात्री वाराणसी से एवं 58 हज यात्री प्रयागराज से रवाना हुये। महाराजगंज से एक ख़ादिमुल हुज्जाज, नुरूल हुदा हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं।

epmty
epmty
Top