ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा मजदूर- मौत

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा मजदूर- मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में आज ट्रैक्टर-ट्राली से गिरने के कारण एक मजदूर की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सबहद निवासी 50 वर्षीय लालता प्रसाद ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर मजदूरी के लिए जा रहा था। अचानक वह ट्राली से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे बिधूना अस्पाताल ले गये। चिकित्सकों ने हालत चिंता देखते हुए सैंफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

वार्ता

epmty
epmty
Top