अनियंत्रित वाहन खाई में गिरने से दो लोगो की मौत, दर्जन लोग घायल

अनियंत्रित वाहन खाई में गिरने से दो लोगो की मौत, दर्जन लोग घायल

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जनपद अंर्तगत, एक अनियंत्रित वाहन रविवार को गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो यात्रियों को मौत हो गई जबकि 11 लोगों को घायल अवस्था में उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह लगभग 9-30 बजे थाना नरेंद्र नगर पर चौकी गजा से तीन किमी दूर दुआकोटी धार में एक वाहन खाई में गिर जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एक वाहन संख्या यूके 07 टीए 0530 दुआकोटी धार से करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिरी दिखी। वाहन में 13 व्यक्ति सवार थे, जिन्हें स्थानीय पुलिस व स्थानीय जनता की मदद से आपात चिकित्सा वाहन 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल गाजा व नरेंद्रनगर अस्पताल भिजवाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना में दो लोगों की धर्मवीर असवाल पुत्र कर्म सिंह असवाल, निवासी कठूड, उम्र 45 वर्ष, रितिका पुत्री दीप सिंह, निवासी अमसारी, उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि विकास पांडे पुत्र सत्य प्रसाद, निवासी मटियाली, उम्र 35 वर्ष, साक्षी पुत्री खुशीराम जखमोला, निवासी पाली, उम्र 19 वर्ष, कलावती पत्नी स्व0 सुभाष, निवासी उत्तरकाशी, उम्र 60 वर्ष, वीरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र शंकर सिंह, निवासी फलसरी, उम्र 52 वर्ष (चालक ), सृष्टि पुत्री अनिल, निवासी खांड तल्ला, उम्र 11 वर्ष, पूजा पुत्री खुशीराम, निवासी पाली, उम्र 22 वर्ष, वंश पुत्र सुभाष निवासी खांड तल्ला, उम्र 8 वर्ष, गौतम पुत्र सुभाष, निवासी उत्तरकाशी, उम्र 19 वर्ष, दीपा देवी पत्नी कुंदन लाल, निवासी पलोगी, उम्र 65 वर्ष, प्रवासी पत्नी अनिल सजवान, निवासी खांड तल्ला, उम्र 35 वर्ष और अदिति पुत्री विकास पांडे, निवासी मटियाली डेढ़ वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है।

epmty
epmty
Top