सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत

सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में सवार दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मटसेना निवासी सतीष कुमार के का 24 वर्षीय राहुल छोटे भाई 18 वर्षीय सुनील के साथ कल रात बाइक से इटावा जा रहा था। सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार वहान बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top